सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी और सांसद धर्मबीर सिंह ने दिया स्वच्छता का सन्देश | भिवानी में माइनिंग फंड से 42 गांवों को ट्रैक्टर-ट्राली और टैंकर वितरित:

सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी
सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी

Table of Contents

गांव को स्वच्छ और निर्मल बनाएं ग्राम पंचायतें: सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी

भिवानी, 24 जनवरी। स्थानीय पंचायत भवन में माइनिंग फंड से जिला के विभिन्न गांवों को ट्रैक्टर-ट्राली और पानी के टैंकर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिला एवं बाल विकास और सिंचाई तथा जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने की।

कार्यक्रम में सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी और सांसद धर्मबीर सिंह ने अपना संदेश देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का दायित्व बनता है कि वे गांव को स्वच्छ और निर्मल बनाएं। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा गांवों के विकास कार्य के लिए हर संभव सहायता राशि दी जा रही है। गांव का समग्र विकास ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों पर निर्भर होता है। कार्यक्रम में जिला के विभिन्न 42 गांवों को करीब दो करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से ट्रैक्टर-ट्राली और टैंकर वितरित किए गए। श्रुति चौधरी ने स्वयं ट्रैक्टर चला कर मेहनतकश होने का संदेश दिया।

सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के समुचित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। गांवों के विकास में सरकार के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों की बहुत बड़ी भूमिका होती है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने कहा कि पहले मनरेगा के नाम पर खानापूर्ति होती थी, लेकिन अब वीबीजी राम जी योजना से जरूरतमंद मजदूरों को और अधिक रोजगार मिलेगा, जिससे उनके परिवार में खुशहाली आएगी।

उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा लोगों को गुमराह किया जा रहा है। चुनाव के समय कभी वोट चोरी के नाम पर तो कभी संविधान बदलने के नाम लोगों को बरगलाने का प्रयास किया गया, लेकिन जनता वास्तविक सच्चाई जानती है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश का विकास केवल भाजपा का ही कर सकते और आने वाले समय में हरियाणा प्रदेश और भारत देश और अधिक उन्नति करेगा।

पंचायत योजना बनाकर करें गांवों का विकास: सांसद धर्मबीर सिंह

सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गांव के विकास के लिए एक सही ढंग की योजना बनाकर काम करना जरूरी है, जिससे जल-भराव और गंदगी जैसी समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की अनेक योजनाएं ऐसी हैं जो गांव को विकसित बनाती हैं, ऐसे में पंचायत प्रतिनिधियों को चाहिए कि वे उन योजनाओं को धरातल पर अमली जामा पहनाए और गांव के विकास में अपना पूर्ण योगदान दें।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही योजनाओं की समीक्षा कर उनमें सुधार करना केंद्र और प्रदेश सरकारों का मुख्य कार्य होता है और इसी के चलते केंद्र सरकार ने मनरेगा में संशोधन कर उसे वीबीजी राम जी योजना का नाम दिया है, इससे जरूरतमंद लोगों का बहुत अधिक लाभ होगा।

माइनिंग फंड से 42 गांवों को स्वच्छता के लिए ट्रैक्टर-ट्राली और टैंकर किए भेंट

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया है, इसमें प्रत्येक नागरिक का पूर्ण सहयोग जरूरी है, उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्र के प्रति समर्पित होना चाहिए।

 पंचायत भवन परिसर में आयोजित किया गया ट्रैक्टर ट्राली और टैंकर वितरण कार्यक्रम

इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद अजय चोपड़ा, कार्यकारी अभियंता संभव जैन, एडवोकेट हरिसिंह सांगवान, अमर सिंह हालुवास, एडवोकेट राम प्रताप शर्मा, दिलबाग निमड़ी, कृष्ण लेघां, परमजीत मड्डू, राजकुमार जांगड़ा, वाइस चेयरमेन सुनील भारीवास, अजय पंघाल, हेमंत टिटानी, सुभाष बापोड़ा, सुनील शर्मा, किरण पाल, जय सिंह, रणबीर सरपंच, जयप्रकाश सरपंच, चंद्रभान सरपंच, सतनाम सरपंच सहित जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, विभिन्न गांवों के सरपंचों सहित अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद रहे।

*(यह लेख भिवानी जिले में ग्राम पंचायत विकास, स्वच्छ भारत अभियान, माइनिंग फंड उपयोग, ट्रैक्टर वितरण, सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी, सांसद धर्मबीर सिंह, हरियाणा सरकार योजनाएं जैसे कीवर्ड्स पर आधारित है, जो सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन के लिए अनुकूलित है।)*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *